Site icon Lahar Chakra

Dumaria: डुमरिया में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सटी बोरिंग गाड़ी, एक मजदूर झूलसा, आठ मजदूरों ने कूद कर बचायी जान

Dumaria. डुमरिया थाना क्षेत्र के पांडुसाई गांव के कारूडीह टोला और ढोडासाई के बीच पुलिया के पास 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने एक बोरिंग गाड़ी के मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. उसके हाथ और पांव पूरी तरह जल गये हैं. मजदूर गाड़ी को पार कराने के चक्कर में एक पतले डंडे के सहारे तार को उठा रहा था. इसी क्रम में तार गाड़ी से सट गया. जैसै ही तार गाड़ी में सटा पूरे गाड़ी में करंट दौड़ गयी. इससे मजदूर झुलस गया. बोरिंग गाड़ी पर बैठे करीब आठ मजदूरों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी. झुलसे मजदूर को विधायक के एंबुलेंस से डुमरिया सीएचसी लाया गया, जहां डॉ इरफान ने बेहद गंभीर स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. मजदूर की हालत काफी खराब थी. घटना के तुरंत बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया. ग्रामीण इस तार को उंचा करने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर पहल नहीं हुई.

Exit mobile version