Site icon Lahar Chakra

24 जुलाई को डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का जमशेदपुर में होगा उद्घाटन

Jamshedpur : देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का उद्घाटन 24 जुलाई को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसकी जानकारी गुरुवार को जिला प्रशासन ने दी.

उद्घाटन समारोह में दर्शकों के लिए कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग, माइक्रोलाइट डेमो के साथ-साथ पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसी पारंपरिक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा.
कार्यक्रम में राज्य और सैन्य क्षेत्र के कई विशिष्ट अतिथि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन न केवल फुटबॉल प्रेमियों के लिए, बल्कि शहरवासियों के लिए भी एक यादगार अवसर होगा.
डुरंड कप देश का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है, और इस बार इसका आयोजन स्थानीय संस्कृति, सैन्य अनुशासन और फुटबॉल उत्साह के संगम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.

Exit mobile version