Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»दुर्गापूजा : विधि-व्यवस्था में प्रशासन ने मांगा सहयोग, सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का वादा
    Headlines

    दुर्गापूजा : विधि-व्यवस्था में प्रशासन ने मांगा सहयोग, सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का वादा

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त एवं एसएसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक

    जमशेदपुर. टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई. बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

    बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न पूजा समितियों से संबंधी अपनी बातें रखी जिसमें साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था, सड़क मरम्मतीकरण, ड्रॉप गेट, विसर्जन घाट पर आवश्यक व्यवस्था आदि शामिल थे. जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि थानावार आयोजित शांति समिति की बैठक के फीडबैक पर कार्य किया जा रहा है, ससमय व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा.

    पंडालों के बाहर पार्किंग चिन्हित करें, सीसीटीवी की जांच पहले से कर लें : डीसी 

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्योहार में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हो इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रति कार्य किए जा रहे हैं जिसमे आप सभी से सहयोग अपेक्षित है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है. उन्होंने तय विसर्जन रूट का इस्तेमाल करने की बात कही . स्थानीय थाना के साथ समन्वय बनाते हुए विसर्जन घाट जाएं. सभी पंडालों में जनरेटर की व्यवस्था और माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रखें, पंडालों के बाहर पार्किंग स्थल पूर्व से ही चिन्हित हो. किसी के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो. सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो रहा है या नहीं इसे पहले से जांच लें .

    महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, पंडालों में महिला वॉलिंटियर्स भी रखीं जाये : एसएसपी 

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, पंडालों में महिला वॉलिंटियर्स भी रखा जाए. सभी पंडाल समिति विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग से एनओसी जरूर लें, यह आम जनों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है. सोशल मीडिया को लेकर उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गलत तथ्यों को फारवर्ड या शेयर करते हैं, सभी लोगों को इसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी तरह के फेक न्यूज़ को फॉरवर्ड नहीं करें तथा थाना, सीओ, बीडीओ या प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से बात कर उसके सत्यता की जांच कराएंय़ उन्होने समस्त जिलावसियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में जिला प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में सभी पूजा समितियों से अपील किया गया कि विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त पंडाल की क्षमता से अधिक लोग पंडाल के अंदर न हों, पंडालों में प्रवेश-निकास द्वारा अलग-अलग हो. सीसीटीवी पंडाल और मेला परिसर में लगाये जाएं तथा आयोजन समिति का एक सदस्य और एक कांस्टेबल द्वारा लगातार वीडियो की मॉनिटरिंग की जाए. समिति के द्वारा वॉलंटियर का लिस्ट थाना को उपलब्ध करवाया जाए और थाना प्रभारी द्वारा वॉलंटियर की ब्रीफिंग किया जाए. खोया पाया अनाउंस करने की व्यवस्था हो, पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रखा जाए .

    इस मौके पर एसओआर श्री राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, एनडीसी डेविड बलिहार, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administration will provide facilities on time Appeal for cooperation in maintaining law and order during Durga Puja Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group