Lahar Chakra

Jamshedpur Durga puja: दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर, मां की आभा देखकर निहाल हो रहे भक्त, पंडालों में सुबह से शाम तक आ रहे श्रद्धालु

 

 

Jamshedpur. दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है. जमशेदपुर के हर कोने में पंडाल बनाये गये हैं. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ मां का दर्शन करने के लिए पंडालों में निरंतर पधार रहे हैं.

गुरुवार को भी पंडालों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ने लगी. इधर भक्तों ने भी घूमने की पूरी तैयारी कर ली है. हर भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा रहा है और सुखमय जीवन की मंगलकामना कर रहा है.

इस मौके पर मां के आभामंडल का दर्शन कर हर श्रद्धालु निहाल हो रहा है. शहर के बर्मामाइंस, काशीडीह, बारीडीह, कदमा, सोनारी, सुंदरनगर, बागबेड़ा समेत हर कोने में स्थापित मां की प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है.

इस मौके पर युवाओं में विशेष उत्साह दिख रहा है. ज्यादातर युवा अपनी मित्र मंडली के साथ टोलियों में पंडालों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.

Exit mobile version