
Srinagar. जम्मू कश्मीर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र पाकिस्तान में था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
अधिकारी ने बताया कि 5.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था.
