Site icon Lahar Chakra

दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, कई सेकंड तक डोली धरती , नई दिल्ली रहा केंद्र

DELHI. दिल्ली-एनसीआर में आज (सोमवार) भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये. भूकंप सुबह 5.36 बजे आया. भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई.
भूकंप इतना तेज था कि लोगों की नींद टूट गई और दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, जिससे आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप नई दिल्ली में हुआ, जिसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था. इस घटना के बाद से इमारतें हिलने लगीं और कई जगहों पर लोग घबराकर बाहर निकल आए. इस भूकंप के दौरान पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे.

भूकंप का केंद्र दिल्ली में होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी तीव्र झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता को सामान्य माना जाता है, लेकिन इसका केंद्र दिल्ली में होने के कारण प्रभाव अधिक महसूस हुआ.

 

Exit mobile version