Site icon Lahar Chakra

Jharkhand ED: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में इडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत तीन लोगों से की पूछताछ

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम मंगलवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी की टीम टेंडर कमीशन घोटाला और जमीन घोटाला मामले की जांच को लेकर जेल पहुंची है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल से इडी ने पूछताछ की जबकि रांची जमीन घोटाले में कांके में जमीन हड़पने से जुड़े ईसीआईआर 5/24 के गवाह प्रवीण जायसवाल से इडी ने जेल में पूछताछ की.

उल्लेखनीय है कि कांके अंचल के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी को प्रवीण के बयान के आधार पर ही चार्जशीटेड किया गया था. इडी ने प्रवीण को 28 मार्च को समन देकर एजेंसी में पूछताछ के लिए बुलाया भी था, लेकिन इससे पूर्व ही कांके पुलिस ने 19 मार्च को दर्ज जमीन फर्जीवाड़े के केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Exit mobile version