Site icon Lahar Chakra

धनबाद में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, बालू घोटाले से जुड़ा है मामला

Dhanbad. धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम बिहार बालू घोटाले को लेकर धनबाद के सिंदरी में सुरेंद्र जिंदल के ठिकानों पर रेड मारी है. इसके अलावा बिहार के बालू कारोबारी मिथिलेश सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इससे पहले बीते पांच जून को ईडी ने झारखंड के धनबाद और हजारीबाग में छापेमारी की थी.

ईडी की टीम ने धनबाद में पॉलिटेक्निक रोड स्थित बालू और शराब कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह, धैया चनचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल और सिंदरी के सुरेंद्र जिंदल के यहां छापेमारी की थी. इस मामले में जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके पुत्र जेल में हैं.  जांच की कार्रवाई अभी चल ही रही है. छापेमारी की खबर से धनबाद के बालू माफिया में हड़कंप मच गया है.

Exit mobile version