Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रांची के पंडरा ओपी पर हंगामा-तोड़फोड़ के मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार
    Crime

    रांची के पंडरा ओपी पर हंगामा-तोड़फोड़ के मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची के पंडरा ओपी में बीते शनिवार देर शाम हुए भयंकर बवाल में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन कुमार यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को एक सड़क हादसे में उत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान 20 सितंबर को उनकी मौत हो गई. इस खबर के फैलते ही इलाके के लोग गुस्से में आ गए. करीब 400-500 लोग मृतक का शव लेकर पंडरा थाना के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे और मेन रोड जाम कर दिया.

    अचानक गुस्साई भीड़ ने पंडरा थाना में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. कुर्सियां-टेबल उलट दिए गए, दस्तावेज फाड़े गए और गोदरेज, खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए गए. थाना परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी टाटा सूमो को भी नुकसान पहुंचा. इस दौरान पुलिसकर्मियों और थानेदार मनीष कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें वे बेतरह जख्मी हो गये.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मौके पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया. जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस ने फोर्स का इस्तेमाल कर मेन रोड खाली करवाया. इस मामले में कुल 30 नामजद और लगभग 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. ताबड़तोड़ कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. यह जानकारी रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया के साथ साझा की है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Eight people including two women Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news were arrested in connection with the ruckus and vandalism at Ranchi's Pandra OP. झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group