Site icon Lahar Chakra

हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति, नाराज लोगों ने बीडीओ और थाना प्रभारी को बनाया बंधक, पुलिस तैनात

चतरा. जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सिकंदर भुइयां की हत्या रविवार को हत्या हो गई है. बताया जा रहा है कि गांव में एक धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक सिकंदर के दोनों आंख फोड़ दिया गया. साथ हीं उसके शरीर पर जले का निशान है. वह रविवार की सुबह घर से बाहर निकाला था. जब घर नहीं लौटा तो उसके घर के परिजन उसे खोजबीन करने लगे.

इस दौरान गांव के ही कब्रिस्तान के किनारे में उसका शव मिला. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे बीडीओ और थाना प्रभारी को गांव के नाराज ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. उन्हें गांव वालों ने एक कमरे में बंद कर दिया. फिर बाद में डीएसपी और एसडीएम समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. जहां आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं. गांव में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है.

Exit mobile version