Site icon Lahar Chakra

Election Commission: बिहार में मतदाता सूची जांच में बड़ी संख्या में नेपाली, म्यांमा और बांग्लादेशी मिले, निर्वाचन आयोग ने पूरे भारत में  विशेष गहन जांच के दिये संकेत

New Delhi. निर्वाचन आयोग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बिहार में मतदाता सूची के जारी के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच की और इस दौरान ‘बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमा’ के लोग मिले हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि उचित जांच के बाद 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग अंततः पूरे भारत में मतदाता सूचियों का एक विशेष गहन पुनरीक्षण करेगा ताकि विदेशी अवैध प्रवासियों के जन्मस्थान की जांच करके उन्हें बाहर निकाला जा सके.
बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं, जबकि अन्य पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं.हाल में विभिन्न राज्यों में बांग्लादेश और म्यांमा सहित अवैध विदेशी प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद यह कदम खास महत्व रखता है.
Exit mobile version