
Kolakata. पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कोलकाता हवाई अड्डे से अपने होटल के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की. कुमार आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की एक बैठक में भाग लेने के लिए यहां आये हैं.
भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और उन्हें उस मार्ग पर आने से रोक दिया, जिससे होते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त हवाई अड्डे से होटल जा रहे थे. पश्चिम बंगाल में एसआइआर के खिलाफ न्यू टाउन में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस चटर्जी ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया. चटर्जी ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री मध्य कोलकाता में धरना दे रही हैं.
