नई दिल्ली. चुनाव आयोग चुनावी प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) की पहचान करने और उन्हें सूची से हटाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है. इसी के तहत 476 पार्टियों पर कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी आयोग ने 334 पार्टियों को सूची से बाहर किया था.
चुनाव आयोग वैसी गैर राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो 2019 से लगातार 6 वर्षों तक एक भी चुनाव लड़ने की अनिवार्य शर्त पूरी करने में विफल रहे हैं. इस अभियान के दूसरे चरण में, देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 476 और RUPP की पहचान की गई है.
