Site icon Lahar Chakra

Nikay Chunav Result: जमशेदपुर प्रखंड परिसर में वोटों की गिनती जारी, गहमागहमी बढ़ी, पहला रिजल्ट चाकुलिया का आया, दोपहर तक प्रमुख सीटों के नतीजे आने की संभावना

Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड परिसर में आज सुबह से ही मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद के लिए हुए निकाय चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, जबकि अंदर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। सबसे पहला परिणाम चाकुलिया नगर पंचायत से सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाकुलिया के मलय रूहीदास वार्ड सदस्य के रूप में विजयी घोषित हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा और प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया दोपहर तक पूरी होने की उम्मीद है।
चाकुलिया में कुल 18 मतदान केंद्र थे, जिसकी गणना मात्र दो राउंड में पूरी की जा रही है। यहाँ अध्यक्ष पद के लिए 7 और 12 वार्डों के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर तक सभी प्रमुख सीटों के आधिकारिक परिणाम आने की संभावना है, जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि जमशेदपुर के इन प्रमुख क्षेत्रों की कमान अगले पाँच वर्षों के लिए किसके हाथों में होगी।

मानगो नगर निगम चुनाव का हाल जानें
मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना केंद्र पर गहमागहमी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 1 से 9 तक के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब कुछ ही देर में सामने आने वाला है। सुबह से ही काउंटिंग स्थल पर प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी बनी हुई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर टेबल पर कड़ी निगरानी के बीच मतों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है,

जहां लोग अपने-अपने उम्मीदवार की जीत की उम्मीद में नजरें टिकाए हुए हैं। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे परिणामों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही हैं। अंतिम परिणामों की आधिकारिक घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। शहरवासियों की निगाहें अब वार्ड 1 से 9 के फाइनल नतीजों पर टिकी हैं, जो स्थानीय राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Exit mobile version