Site icon Lahar Chakra

Elephant Corridor: बहरागोड़ा के गंधानाटा जंगल में पहुंचे हाथी, दहशत, नीमडीह प्रखंड में 10 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात

Jamshedpur. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत गंधानाटा के साल जंगल में दो जंगली हाथी आने पर वन विभाग की ओर से आस पास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया. वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथियों के विचरण पर नजर रखी हुई है. जिससे कि जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. इधर, नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत के बांदु- तिलाईटांड़ में 10 जंगली हाथी का झुंड में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों का झुंड उत्पात मचाते हुए किसानों का खेत में लगे धान के फसल को अपना निवाला बनाते हुए रौंद कर बर्बाद कर दिया.

Exit mobile version