Site icon Lahar Chakra

Palamu Tiger Reserve में हाथी का शव मिला, बेतला रेंज में एक महीने में जंगली हाथी की मौत की यह तीसरी घटना

Latehar.लातेहार जिले में पलामू बाघ अभयारण्य (PTR) में एक हाथी का शव मिला है. एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. हाथी का शव शनिवार दोपहर रिजर्व के बेतला रेंज के अंतर्गत तेलही पहाड़ी में मिला. लातेहार जिले में एक महीने में जंगली हाथी की मौत की यह तीसरी घटना है और सभी मामलों में हाथियों के बीच संघर्ष होने का संदेह है.

बेतला के रेंजर उमेश दुबे ने कहा कि बृहस्पतिवार को रेंज में तीन खोरिया के पास एक अन्य हाथी के साथ संघर्ष के दौरान हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था. पशु चिकित्सक हाथी का इलाज कर रहे थे। लेकिन, वह उस जगह से चला गया जहां उसका इलाज किया जा रहा था और शनिवार को तलाश के दौरान तेलही पहाड़ी के पास उसका शव मिला. उन्होंने कहा कि हाथी के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है.

16 फरवरी को पीटीआर के दक्षिण डिवीजन के गारू पश्चिमी रेंज में एक नर हाथी का शव मिला था. इससे पहले सात फरवरी को वन अधिकारियों को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दुधमतिया जंगल में एक नर हाथी का खून से लथपथ शव मिला था. बताया गया कि दोनों हाथी अन्य हाथियों के साथ संघर्ष में मारे गए थे.

Exit mobile version