
Chandil. चांडिल में रेलवे ट्रैक के किनारे जंगली हाथियों का विचरण एक बार फिर शुरू हो गया है. इस दल में 13 हाथी हैं. इसमें दो शिशु हाथी भी शामिल हैं. पिछले एक सप्ताह से हाथियों को रेलवे ट्रैक के आस-पास देखा जा रहा है. ये अक्सर रेलवे ट्रैक भी पर कर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे हैं. ट्रेनों से हाथियों को कोई नुकसान ना हो इसके लिए वन विभाग ने रेलवे स्टेशन मास्टरों को ट्रेन धीमी गति से चलाने के लिए पत्र लिखा है.
इसमें इन सभी स्टेशन मास्टरों को दिन और रात के समय ट्रेन धीरे चलाने को कहा गया है. वहीं, वन विभाग की क्यूआरटी की टीम भी हाथियों पर नजर बनाए हुए है. वन विभाग के अनुसार, हाथियों का विचरण सबसे अधिक गुंडा रेलवे स्टेशन के पास है. इसके अलावा चांडिल, झिमड़ी, तिरुलडीह, लेटेमदा के पास भी हाथियों को देखा जा रहा है. इधर, हाथियों के कारण आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण दहशत में हैं.
