Site icon Lahar Chakra

Elephant Terror ‘Gumla’ : रूगड़ा चुनने गयी महिला को जंगली हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

Gumla. तपकारा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी जंगल में रविवार को जंगली हाथी ने रूगड़ा चुनने गयी महिला पोलो मुंडाइन (55) को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला लोहाजिमी स्थित मुखिया टोली की रहनेवाली थी. पोलो मुंडाइन कुछ महिलाओं के साथ जंगल के किनारे मवेशी चराने गयी थी. इसी दौरान वह जंगल के अंदर रूगड़ा चुनने चली गयी, तभी हाथी ने उसे सूंढ़ से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचल दिया.

ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीण पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गयी. वन विभाग की ओर से मुआवजा के रूप में तत्काल 20 हजार रुपये मृतक के परिजन को दिये गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया.

Exit mobile version