Site icon Lahar Chakra

Tata Steel ‘UISL’ के कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में काम का प्रेशर वजह बताया

Jamshedpur.  टाटा स्टील युआइएसएल मे कार्यरत ओम प्रकाश ने बुधवार को अपने कार्यालय मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ओम प्रकाश 54 वर्ष के थे. उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अत्यधिक काम का प्रेशर को कारण बताया है. गोलमुरी स्थित पब्लिक यूटिलिटी सर्विस कार्यालय में ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पूर्व कार्यालय में मौजूद बाकी कर्मचारियों को उन्होंने किसी बहाने बाहर भेज दिया था. वे गोलमुरी में निवास करते थे. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया , फिलहाल पुलिस आगे मामले की तफ्तीश में जुटी गई है.

Exit mobile version