Site icon Lahar Chakra

Tata Steel के Meramandli Plant में कर्मचारी की मौत, हॉट स्ट्रिप मिल में काम कर रहा था, तभी हुआ हादसा

Dheknal. Tata Steel के मेरामंडली प्लांट में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मृतक Tata Steel Technical Services का कर्मचारी था. जानकारी के मुताबिक, वह झारखंड के जामताड़ा जिला के नारायणपुर का रहने वाला था और उसका नाम मोहम्मद रऊफ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार के मॉर्निंग शिफ्टिंग में उक्त कर्मचारी काम कर रहा था. इसी दौरान वह हादसा का शिकार हो गया. Tata Steel के ओड़िशा के ढेंकनाल जिला स्थित मेरामंडली प्लांट में घटी. Tata Steel के हॉट स्ट्रिप मिल में वह काम कर रहा था कि हादसे का शिकार हो गया.

Exit mobile version