Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रांची में बिरसा चौक पर पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने के लिए अतिक्रमण हटा, 200 परिवार हुए बेघर
    Headlines

    रांची में बिरसा चौक पर पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने के लिए अतिक्रमण हटा, 200 परिवार हुए बेघर

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रेलवे ने रांची बायपास रोड पर रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटा दिया है. विरोध के बीच रविवार को 75 से अधिक अवैध घर तोड़े गये. अतिक्रमण हटाने के दौरान बायपास रोड जाम रहा. इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, जिसमें 117 अवैध दुकानों, मकानों और झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया था. इस तरह दो दिनों तक चले अभियान में 200 परिवार बेघर हो गये. बता दें कि एक महीने पहले रेलवे ने नोटिस दिया. प्रशासन ने शुक्रवार की शाम में अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी.

    रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर लाइन प्रफुल बड़ा ने बताया कि बिरसा चौक पर मौजूद पुराने ओवरब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाना है. नया ब्रिज करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेगी. इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा नये ब्रिज के नीचे दो अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछायी जायेगी और इसे यार्ड से जोड़ा जायेगा. बता दें सात वर्ष पहले रेलवे का एक ब्रिज बनाया गया था. जिससे एचईसी की ओर से बिरसा चौक और हिनू की ओर आवागमन होता है. लेकिन पुराने ब्रिज के संकीर्ण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इधर 20 सालों से अधिक समय से रह रहे लोग अपने आशियाने को उजड़ता देख उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. अतिक्रमण की वजह से एक ही झटके में उनका आशियाना उजड़ गया. सामान भी सड़कों के किनारे बिखरे पड़े हैं. इनमें से कुछ लोग अपने सामान के साथ नये आशियाने की तलाश में निकल पड़े. जबकि कुछ वहां चिंतिंत बैठे हैं. पीड़ित परिवारों का कहना है कि कही रेंट पर घर नहीं मिला है, जब तक कुछ व्यवस्था नहीं हो जाता, तब तक रोड पर रहने को मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    200 families became homeless Encroachment was removed to build a new bridge by demolishing the old overbridge at Birsa Chowk in Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group