Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज युवक ने बहनोई को मार डाला
    Crime

    पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज युवक ने बहनोई को मार डाला

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोडरमा : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो बाजार में आठ जनवरी की रात बरामद शव और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में शामिल आरोपी गौतम राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोडरमा एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि आठ जनवरी की रात पिपचो बाजार में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस जांच के दौरान संजु देवी, पति स्वर्गीय सुभाष राणा, निवासी बेको, थाना जयनगर, जिला कोडरमा ने शव की पहचान अपने पति सुभाष राणा के रूप में की. इसके बाद संजु देवी के बयान के आधार पर जयनगर थाना में कांड संख्या 6/26 के तहत मामला दर्ज किया गया.

    अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में संलिप्त आरोपी गौतम राणा को गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घटना के दिन सुभाष राणा अपने बहनोई गौतम राणा, गौतम राणा के फुफेरा भाई श्यामसुंदर राणा और विनोद यादव के साथ पिपचो बाजार में शराब पी रहे थे. कुछ देर बाद श्यामसुंदर राणा और विनोद यादव वहां से चले गए.

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    इसके बाद सुभाष राणा और गौतम राणा ने दोबारा दुकान से शराब खरीदी और शराब पीने लगे. इसी दौरान गौतम राणा ने सुभाष राणा की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी कर दी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मारपीट के दौरान गौतम राणा ने पास में पड़े पत्थर से सुभाष राणा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास से वह पत्थर भी बरामद कर लिया है, जिसे मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    brother-in-law Enraged by offensive remarks made about his wife killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group