Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Weather: शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड, और गिरेगा पारा, कोहरे ने भी बढ़ायी परेशानी, सुबह दृश्यता 300 मीटर दर्ज

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड ठंड की चपेट में है. कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी है और लोहारदगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस है. चतरा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रांची में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, इसके बाहरी इलाके नामकुम और कांके में क्रमशः 3.7 और 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई. विमान उतरने के लिए न्यूनतम दृश्यता 1200 मीटर होनी चाहिए.आनंद ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

Exit mobile version