Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ESIC: इएसआइसी ने अपने मोबाइल एप को किया अपग्रेड, अब कर्मचारियों को डॉक्टर से दिखाने के लिए समय लेने में होगी आसानी
    Headlines

    ESIC: इएसआइसी ने अपने मोबाइल एप को किया अपग्रेड, अब कर्मचारियों को डॉक्टर से दिखाने के लिए समय लेने में होगी आसानी

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) ने अपने ग्राहक कर्मचारियों को और बेहतर एवं निर्बाध सेवाएं देने के लिए अपनी सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) प्रणाली को उन्नत कर दिया है. यह काम रविवार को पूरा हो चुका है. अब इसके ग्राहक कर्मचारियों को अस्पतालों में डॉक्टर से दिखाने के लिए समय लेने में आसानी होगी. उन्हें इसके लिए तमाम ऑनलाइन सुविधाएं अधिक सुरक्षित और सुगम तरीके से मिल सकेंगी. श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

    गौरतलब है कि इएसआइसी बीमा के दायरे में शामिल कर्मचारियों और उनके परिजनों को अपनी सामाजिक सुरक्षा योजना और देशभर में अस्पतालों के व्यापक नेटवर्क के जरिये स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है. मंत्रालय ने बताया कि इएसआइसी ने हार्डवेयर, मिडलवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क सिस्टम सहित अपनी समूची आइटी प्रणाली को उन्नत कर लिया है.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    इससे यह अधिक तेज, अधिक सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान हो गयी है. इस प्रणाली से बिना बाधा के पंजीकरण कराने और अंशदान जमा करने में सुविधा मिलती है. यह बदलाव मौजूदा सिस्टम इंटिग्रेटर के साथ जारी परिचालन एवं रखरखाव अनुबंध का एक अभिन्न अंग है, जिसकी कुल लागत तीन साल के लिए 312 करोड़ रुपये है.

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    इएसआइसी के मोबाइल एप को उपयोगकर्ता के लिए अनुकूल अनुभव देने वाला और अतिरिक्त सुविधाएं देने के लायक बनाया गया है. इस एप के जरिये अस्पतालों में ‘अपॉइंटमेंट बुकिंग’ में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है. प्रणाली उन्नत होने के बाद नियोक्ता, बीमित कर्मचारी और लाभार्थी त्वरित समय में प्रतिक्रिया हासिल कर पायेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ESIC: ESIC has upgraded its mobile app now it will be easy for employees to get an appointment to see a doctor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group