Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur; भाजपा की अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आज, चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले होंगे सम्मानित

JAMSHEDPUR. भाजपा की बुधवार को डाल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट डांगा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा होगी. कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले मंडल एवं बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही, विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर विजयी संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा.

दिनेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान की सभी सीटें जीतने के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों पर समारोह में विशेष चर्चा होगी. समारोह में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं सांसद विद्युत वरण महतो भी रहेंगे.

Exit mobile version