Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के निजी अंगों की तलाशी ली, Aasam के CM हिमंता ने दिये जांच के आदेश
Headlines

परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के निजी अंगों की तलाशी ली, Aasam के CM हिमंता ने दिये जांच के आदेश

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Guwahati.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि वह परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले एक महिला कांस्टेबल द्वारा महिला अभ्यर्थी के निजी अंगों की तलाशी लिए जाने के आरोप की जांच करें. यह घटना नलबाड़ी की है जहां ‘समूह-तीन’ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

शर्मा ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक ने उन्हें उत्तरी लखीमपुर में एक अन्य घटना की जानकारी दी है, जहां परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की गई. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘नलबाड़ी घटना पर पुलिस को मेरा निर्देश – मैंने असम के डीजीपी से बात की है और उन्हें उस घटना की जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक महिला कांस्टेबल ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उसके निजी अंगों की तलाशी ली थी.

उन्होंने कहा, मेरे लिए हमारी माताओं और बहनों की गरिमा तथा सम्मान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
उन्होंने कहा कि सरकार के सामने असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) को पूरी तरह से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

शर्मा ने कहा, हमारी पूरी युवा पीढ़ी के प्रति यह जिम्मेदारी है और किसी भी परिस्थिति में इससे समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि महिला अथ्यर्थियों की गिरमा हमेशा बरकरार रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा, “महिलाओं से संबंधित तलाशी के संबंध में माननीय न्यायालयों के प्रासंगिक निर्णयों और महिला आयोग के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक उचित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित की जानी चाहिए और इसे अगली परीक्षा से पहले प्रसारित किया जाना चाहिए.
असम में समूह-तीन के रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई जिस दौरान राज्य भर में साढ़े तीन घंटे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं. प्रतियोगी परीक्षा के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. राज्य भर में 2,305 केंद्रों पर कुल 11,23,204 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पात्र थे.

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026
Recent Post

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026

Cyclone Coming.. आ रहा चक्रवात! 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 24, 2026

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group