Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»टाटा कॉलेज के खाते से 1.58 करोड़ की निकासी के मामले में दो कंपनियों समेत पीएनबी मैनेजर पर प्राथमिकी
    Crime

    टाटा कॉलेज के खाते से 1.58 करोड़ की निकासी के मामले में दो कंपनियों समेत पीएनबी मैनेजर पर प्राथमिकी

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के टाटा कॉलेज के बैंक (पीएनबी) खाते से दो फर्जी चेक के सहारे एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपए की निकासी की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव डॉ पी सियाल ने मुफस्सिल (चाईबासा) थाना में रामगढ़ (झारखंड) की राधारानी इंटरप्राइजेज, कटक (ओडिशा) की शानू चिंता इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और टाटा कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शाखा प्रबंधक सुरेश पुरती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया उक्त आरोपियों की संलिप्तता का शक है. थाने से इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. मामले में पुलिस ने बुधवार को विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और पीएनबी शाखा के पदाधिकारियों से पूछताछ की.

    इस मामले ने चाईबासा से रांची तक सरगर्मी बढ़ा दी है. बुधवार को वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने केयू के एफओ कार्यालय में पदाधिकारी व कर्मियों से मामले की जानकारी ली. कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया.

    बुधवार को पीएनबी के वरीय पदाधिकारी रांची से चाईबासा पहुंचे. केयू के वित्त विभाग में जानकारी लेने के बाद पुलिस पदाधिकारी, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी के साथ पीएनबी के शाखा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने ब्रांच मैनेजर से कई सवाल किये. उनसे पूछा कि उन्हें कब जानकारी मिली? इसके बाद क्या किया? बताया गया कि एक सप्ताह के बाद उक्त कंपनी का मोबाइल नंबर बदल दिया गया. बैंककर्मी को शक हुआ, तो 12 फरवरी को टाटा कॉलेज के कर्मी (अकाउंट से संबंधित कार्य करते हैं) को बताया.

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    ब्रांच मैनेजर से पूछा गया कि अकाउंट (ए) से राशि निकासी विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और कुलसचिव के हस्ताक्षर के माध्यम से होती है. ऐसे में टाटा कॉलेज के प्रो इंचार्ज द्वारा जारी पत्र पर शक क्यों नहीं हुआ? अमूमन एक लाख से अधिक की राशि की निकासी पर संबंधित पदाधिकारी को पूछा जाता है. मामला एक करोड़ रुपए से अधिक का था, तो जरूरत क्यों नहीं महसूस हुई? पुलिस पदाधिकारियों ने साइबर सेल और कई नंबरों के माध्यम से जांच की.

    केयू के पदाधिकारियों ने बैंक खाते के डिटेल्स की जांच की. पिछले कुछ दिनों में राशि किस-किस को और कब-कब भेजी गयी, इसकी जांच की. जांच के दौरान कुलसचिव, पूर्व कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर और अन्य उपस्थित थे.

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR against PNB manager and two companies in the case of withdrawal of Rs 1.58 crore from Tata College's account
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026

    Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

    June 25, 2026

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group