Site icon Lahar Chakra

Firing On Nandan Kanan Express: भद्रक जिले में नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग, आरपीएफ की निगरानी में ट्रेन सुरक्षित पहुंची पुरी

Bhubneshwar.ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार सुबह चलती ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि भद्रक जिले के चरंपा स्टेशन के निकट नंदन कानन एक्सप्रेस पर हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को अपनी निगरानी में सुरक्षित पुरी तक पहुंचाया. साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी कर रही है. आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस (12816) के गार्ड ने सूचित किया कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह 9.30 बजे ओडिशा के भद्रक-बौड़पुर रेलखंड पर हुई. जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं, हालांकि गोलीबारी क्यों की गई और उसके पीछे की मकसद और लक्ष्य अभी पता नहीं चल पाया है.

Exit mobile version