Site icon Lahar Chakra

PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, पुलिस के सामने खुल चौंकाने वाला राज

Khunti : खूंटी पुलिस ने एक बार फिर से PLFI को तगड़ा झटका दिया है. पुलिस ने PLFI के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम पवन लोहरा, विक्की लोहरा, अर्जुन लोहरा और अर्पित केरकेट्टा बताये गये. इन उग्रवादियों के अलावा एक अन्य कांड में सागर मुंडा नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये PLFI के चार लोग लोगों को डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलने और जहां-तहां गोली चलाकर दहशत फैलाने का काम करते थे. इस बाता का खुलासा आज यानी सोमवार को खूंटी पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो ने किया.

SP मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया कि बीते रविवार को इंफॉर्मेशन मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के बिरहू उरांव टोली सरकारी स्कूल के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ इक‌ट्ठा हुए हैं. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. मिली इंफॉर्मेशन पर खूंटी थानेदार इंस्पेक्टर मोहन कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी. गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर अलबेस्टर मकान में रेड मारी और चार लोगों को धर दबोचा. उनके पासे से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोलियां, दो लोडेड मैगजीन, एक मोबाईल फोन, एक चाकू, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त किया है. कड़ाई से पूछताछ करने पर धराये लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग PLFI के लिए काम करते हैं. सिग्नल एप इंस्टॉल किये हुए मोबाइल से PLFI संगठन के सदस्यों से बात-चीत करते हैं. उनके ही हुक्म पर लेवी वसूलना और संगठन के नाम का दहशत फैलाने के वास्ते गोलीबारी करने का काम करते हैं.

Exit mobile version