Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर आ रहे मवेशी लदे पांच वाहन ईचागढ़ में पकड़ाये, दर्ज होगा केस

सरायेकला. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में दारुदा गांव के समीप पुलिस ने मवेशी लदे पांच वाहन को ज्बत किया है. इसमें चार मवेशी मरे हुए पाये गये. पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि मवेशी लाद कर पांच वाहन बिहार से जमशेदपुर की ओर जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए एनएच 33 के समीप वाहन को रोका. पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना में रखा है. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि सभी वाहन व मवेशियों को थाना में रखा गया है. वाहन मालिक व चालक के नाम पर केस दर्ज किया जाएगा.

Exit mobile version