Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’ के बाद आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रैली, 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
Headlines

INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’ के बाद आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रैली, 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

News DeskBy News DeskNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi, एक नवंबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव पारित होने के एक दिन बाद रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में मार्च निकालेंगे तथा रामलीला मैदान में रैली करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे और कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाएंगे। विभिन्न राज्यों से विपक्षी दलों के नेता और समर्थक शनिवार को ही राजधानी पहुंचने लगे थे।

विपक्षी गठबंधन का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस चौराहे से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा। फिर वहां गठबंधन के नेता रैली को संबोधित करेंगे। विपक्षी नेताओं के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से बसों में सवार होकर मार्च के शुरुआती स्थल तक पहुंचने की संभावना है।

गठबंधन ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक समाज के सदस्यों से मार्च और रैली में शामिल होने की अपील की है। कुछ छात्र संगठनों ने भी कार्यक्रम को समर्थन दिया है। रामलीला मैदान में रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के लिए बनाए गए मुख्य मंच पर विशाल तिरंगामयी शामियाना लगाया गया है, जबकि गठबंधन की प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधियों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है।‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के जुटने का है।

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों के साथ 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये निगरानी की जाएगी। रैली के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।

यह रैली शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर आयोजित प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही के अगले दिन हो रही है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में हुई इस कार्यवाही में खरगे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के आरोपों से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यवाही के समापन पर भाषण दिया।
‘इंडिया’ गठबंधन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इन प्रक्रियाओं के कारण मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

November 1, 2026

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

November 1, 2026

Rahul Gandhi बोले-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले, हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे

November 1, 2026
Recent Post

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

November 1, 2026

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

November 1, 2026

Rahul Gandhi बोले-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले, हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे

November 1, 2026

INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’ के बाद आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रैली, 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

November 1, 2026

Brown sugar Racket Expose: 20 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद, आठ युवक गिरफ्तार

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group