
Jamshedpur. मारवाड़ी समाज को मजबूत करने और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज की सुंदरनगर शाखा का गठन आज सर्वसम्मति से किया गया। समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस गठन में
नवनियुक्त पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं –
- •अध्यक्ष: श्री भीमसेन शर्मा
- •महासचिव: श्री दिनेश शाह
- •कोषाध्यक्ष: श्री अजय धानुका
इस अवसर पर लगभग 14 नए सदस्यों ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक संरक्षक श्री अरुण बाकरेवल के आवास पर हुई। आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, महासचिव श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी श्री अंकित मोदी, श्री भीमसेन शर्मा, श्री विजय मित्तल, श्री अजय धानुका, श्री विशाल अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल, श्रीमती मधु बाकरेवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री सीताराम शर्मा, श्री कैलाश पंसारी, श्री संदीप केडिया, श्री हेमंत दीक्षित, श्री संजय कुमार काबरा, श्री किशन माहेश्वरी, श्री दिनेश कुमार शाह, श्री अशोक अग्रवाल, श्री आलोक टांटिया एवं घनश्याम जी उपस्थित रहे।
यह गठन न केवल संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करेगा, बल्कि समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को एक साझा मंच भी प्रदान करेगा, जहाँ वे सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
