Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बिरसानगर और सीतारामडेरा में सरहुल पूजा में हुए शामिल, प्रकृति पर्व की दी शुभकामनाएं

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को जमशेदपुर स्थित बिरसानगर जोन नंबर 6 और सीतारामडेरा उरांव बस्ती में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा की.. यहां उन्होंने विधि विधान और परंपरागत तरीके से पूजन किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंडवासियों के विकास और समृद्धि की कामना की. श्री दास ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए, उन्होंने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दीं.

Exit mobile version