Site icon Lahar Chakra

पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो में भर्ती

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार रात यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. सू्त्रों ने यह जानकारी दी.

कुछ दिन पहले 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था. उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी.

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है.’

सूत्रों ने बताया कि आडवाणी को बीती रात लगभग नौ बजे भर्ती कराया गया.

Exit mobile version