Site icon Lahar Chakra

Tata Steel के पूर्व निदेशक RN Sharma का 101 साल की उम्र में निधन, समाज और इंडस्ट्री में योगदान के लिए किये जाएंगे याद

Jamshedpur. झारखंड और जमशेदपुर ने एक युग पुरुष को खो दिया. टाटा स्टील के पूर्व निदेशक आरएन शर्मा, जिनका योगदान इंडस्ट्री और समाज में अतुलनीय था, अब हमारे बीच नहीं रहे. 101 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी सामाजिक सेवा और उद्योग क्षेत्र में दी गई सेवाओं को याद किया जायेगा. उन्होंने गुरुवार सुबह सुबह टेल्को स्थित आवास में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर पार्वती घाट में किया गया. आरएन शर्मा स्वास्थ्य कारणों से परेशान थे. काफी दिनों से उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं.

आरएन टाटा स्टील में महत्वपूर्ण पदों पर रहे. वे टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक के सलाहकार भी रहे. उन्होंने 1972 से 1982 तक कोल इंडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभायी. कोल इंडिया में अपनी सेवाओं के दौरान वह बीसीसीएल, सीसीएल व सीएमपीडीआई के सीईओ रहे, फिर कोल इंडिया के पहले चेयरमैन नियुक्त किये गये थे. वे स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में भी एमडी सह अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके थे. वे सीसीएल के सीएमडी रहे थे. वे बहुत बड़े प्रबंधन के जानकार व्यक्ति में से गिने जाते थे. इसके अलावा वे आर्य समाज समेत कई सारे सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे. वह स्वस्थ जीवन जीने की शैली के कारण भी जाने जाते थे. इस कारण में 100 साल से भी अधिक समय तक वे जीवित रहे. वह अपने पीछे दो बेटे और बहू के अलावा नाती पोते का पूरा संसार छोड़ गए हैं.

Exit mobile version