Site icon Lahar Chakra

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या, बेटे की शिकायत पर पत्नी और बेटी गिरफ्तार

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की चाकू गोदकर उसकी पत्नी पल्लवी ने ही हत्या कर दी. घटना के बाद पल्लवी ने ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पल्लवी के साथ-साथ पुलिस ने बेटी कृति को भी हिरासत में ले लिया है. घटना के संबंध में बेटे के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

घटना के समय ओम प्रकाश डिनर टेबल पर बैठकर मछली खा रहे थे. इस बीच ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी. अचानक से पत्नी ने उनकी आंख में मिर्च पाऊडर झोंक दिया. इसके बाद जब वे तड़पकर इधर-उधर भागने लगे थे तब गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. यहीं पर उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मां-बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.

पल्लवी के बारे में जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है. उसका 12 सालों से इलाज चल रहा है. इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं. जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

घटना के कुछ देर पहले ही पूर्व डीजीपी ने स्क्योरिटी में तैनात इंसपेक्टर से बात की थी. फोन कर ओम प्रकाश ने कहा था कि वह फौरन घर पर आ जाए, लेकिन उसने कहा कि वह आएगा. ओम प्रकाश ने कहा कि मैडम घर पर है मत आना.

पुलिस को पता चला कि ओम प्रकाश को उनकी पत्नी पल्लवी किसी से मिलने तक नहीं देती थी. वे पत्नी के व्यवहार से तंग आ चुके थे. वे मानसिक रूप से परेशान रहा करते थे. पुलिस मामले मे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

Exit mobile version