Site icon Lahar Chakra

पीएम के कार्यक्रम के दौरान आत्मदाह की धमकी देने वाले चार लोग पुलिस हिरासत में

Ranchi. पीएम नरेंद्र मोदी शाम झारखंड आ रहे हैं. इधर, सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग आदिवासी सेंगेल अभियान ने की है. आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे. इन सभी चार लोगों को पुलिस ने पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है.

जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें चंद्र मोहन मार्डी, पृथ्वी मुर्मू, विक्रम हेंब्रम और कान्हूराम टुडू शामिल हैं. कान्हू राम टुडू पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के रहनेवाले हैं, तो वहीं विक्रम हेंब्रम और पृथ्वी मुर्मू पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा जाटा झोपड़ी के और चंद्रमोहन मार्डी बोकारो के पेटरवार के रहनेवाले हैंं.

Exit mobile version