Lahar Chakra

धनबाद के बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत

धनबाद. देर रात बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में कार पर सवार चार लोगों की मौत, जबकि एक घायल है. सभी रांगाटांड, धनबाद के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार देर रात बरवअड्डा के पास धनबाद आ रही कार को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे कार पर सवार पांच लोगों में से चार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. मृतकों में एक रंगाटांड़ का राहुल गुप्ता बताया जाता है. जानकारी के अनुसार अन्य सभी युवक राहुल गुप्ता की दुकान में काम करते थे.

क्षतिग्रस्त कार में दबा शव

घटना मंगलवार की रात 12.00 बजे लोहारबरवा के समीप स्नेहा क्लीनिक के सामने जीटी रोड की है. बरवाअड्डा के किसान चौक की ओर सेब्रेजा कार (जेएच10 सीएल 3689) सवार पांच युवक राजगंज की ओर जा रहे थे. स्थानीय लोगों नेबताया कि उनकी कार रॉन्ग साइड मेंथी, जबकि राजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और जीटी रोड पर काम कर रहे कामगार मदद के लिए दौड़े. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मृतकों में एक की पहचान जोड़ा फाटक निवासी राहुल गुप्गुता, एक अन्य की पहचान गांधीनगर निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. रांगाटांड़ बाजार मेंराहुल का चूड़ी का कारोबार है.

Exit mobile version