Site icon Lahar Chakra

क्राइम करने से पहले पकड़ा गये चार उचक्के, देशी रिवाल्वर और गोलियां जब्त

Ranchi : रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय की टीम ने शहर में एक बड़ा क्राइम होने से बचा लिया. टीम ने क्राइम को अंजाम देने के लिये जुटे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम मो इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम तर्फ फैजु, मो मेराज उर्फ बन्दर मेराज और मो आयान बताये गये. इन लोगों को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया है. गिरफ्तार उचक्कों के पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर, दो जिंदा गोलियां, एक छुरा और दो मोबाइल फोन जब्त किया है. ये लोग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में एक जगह इकट्ठा हुए थे. इस बात का खुलासा कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने मडिया के सामने किया किया.

DSP ने मीडिया को बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली कि छोटा तालाब, चिन्मया आश्रम के बगल वाली गली में चार-पांच दागी किस्म के लड़के इकट्ठा हुए हैं. उनके पास घातक हथियार हैं. किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं. मिली इंफॉर्मेशन पर DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और कोतवली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी. गठित टीम तत्काल बताये गये लोकेशन पर पहुंची.

पुलिस ने गली में पांच लोगों को बैठ कर आपस में बात-चीत करते देखा. तभी उन उच्चकों की नजर पुलिस पर पड़ गयी और वे लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर चार लोगों को धर दबोचा. वहीं, एक बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहा. धराये लोगों के पास से पुलिस ने हथियार, गोलियां और मोबाइल जब्त की. पुलिस को अपने बयान में इन लोगों ने बताया कि उधर से गुजरने वाले राहगीरों को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे, पर पुलिस पहुंच गयी और पकड़ा गया. गिरफ्तार उचक्कों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है.

Exit mobile version