Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»एफपीआई फिर दिखे बिकवाल की भूमिका में, पिछले सप्ताह स्टॉक मार्केट से 976 करोड़ रुपये निकाले
    Headlines

    एफपीआई फिर दिखे बिकवाल की भूमिका में, पिछले सप्ताह स्टॉक मार्केट से 976 करोड़ रुपये निकाले

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. 16 से 20 दिसंबर तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) एक बार फिर सेलर (बिकवाल) की भूमिका में नजर आए. इसके पहले लगातार दो सप्ताह तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बायर (लिवाल) बने हुए थे. इस सप्ताह एफपीआई ने बिकवाली करके भारतीय शेयर बाजार से 976 करोड़ रुपये की निकासी की. माना जा रहा है कि डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड यील्ड की तेजी के कारण विदेशी निवेशको ने दुनिया के दूसरे स्टॉक मार्केट्स की तरह ही भारतीय स्टॉक मार्केट से भी पैसों की निकासी की है.

    नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस सप्ताह की शुरुआत लिवाल के रूप में ही की थी. सप्ताह के पहले दो दिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 3,126 करोड़ रुपये की खरीदारी की, लेकिन तीसरे दिन से उनके रुख में बदलाव आ गया. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सप्ताह के अगले तीन दिन के दौरान 4,102 करोड़ रुपये की बिकवाली कर दी. लिवाली और बिकवाली को मिला कर 16 से 20 दिसंबर तक के कारोबारिक सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशकों ने कुल 976 करोड़ रुपये की निकासी कर ली.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    हालांकि, दिसंबर महीने के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का ओवरऑल रुख पॉजिटिव बना हुआ है. दिसंबर के पहले और दूसरे कारोबारी सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी करते रहे थे. इस खरीदारी के कारण इस महीने अभी तक लिवाली और बिकवाली मिला कर एफपीआई ने घरेलू शेयर बाजार में 21,789 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे पहले नवंबर के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 21,612 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी. इसी तरह अक्टूबर के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 94,017 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड निकासी की थी. भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में किसी एक महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पहली बार 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    अक्टूबर के पहले सितंबर के महीने तक एफपीआई लिवाल की भूमिका में कारोबार कर रह थे. खासकर, सितंबर के महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जमकर खरीदारी की थी. सितंबर के महीने में विदेशी निवेशकों के निवेश का आंकड़ा 9 महीने के सर्वोच्च स्तर 57,724 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लिवाली और बिकवाली को मिलाकर भारतीय शेयर बाजार में ओवरऑल 6,770 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FPIs again appeared in the role of sellers withdrew Rs 976 crore from the stock market last week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group