Site icon Lahar Chakra

रांची में 79वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, IG ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई. इस मौके पर रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक, DIG सह रांची SSP चन्दन कुमार सिन्हा और DC मंजूनाथ भजंत्री मौजूद रहे. IG मनोज कौशिक ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले “करें” और “न करें” के निर्देश दिए गए, साथ ही संभावित चुनौतियों से निपटने के उपाय भी बताए गए.

निर्देशों में सभी प्रतिनियुक्त स्थलों पर सतर्क रहकर जिम्मेदारियों का पालन करने, दंडाधिकारियों और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया गया. DC मंजूनाथ भजंत्री ने भी दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता और पूरी तैयारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में रांची के सिटी एसपी, रुरल एसपी, SDM, ADM (लॉ एंड ऑर्डर), DSP स्तर के सभी अधिकारी, शहरी इलाके तमाम थानेदार और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी शामिल हुए.

Exit mobile version