Site icon Lahar Chakra

Dumka: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज की छत से कूदकर युवक ने दी जान, आत्महत्या की वजह ढूंढने में जुटी पुलिस

 

*दुमका* . फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिससे मरीजों के बीच चीख पुकार मच गयी.

दरअसल मामला युवक द्वारा आत्महत्या करने का है. यहां मेडिसिन वॉर्ड में भर्ती युवक ने दूसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान प्रकाश मरांडी (26) के रूप में की गयी है. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का था. युवक के साथ उस वक्त कोई भी परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं था.

युवक के आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आयी है. दुमका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

अचानक मेडिसिन वार्ड से निकला और छत से कूद गया

बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती युवक अचानक अपने वॉर्ड से बाहर निकला और छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने आनन-फानन में उसका इलाज शुरू किया. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Exit mobile version