Site icon Lahar Chakra

Galudih: गालूडीह के खड़ियाडीह गांव में वज्रपात से एक महिला और किशोरी की मौत

Galudih. पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत खड़ियाडीह गांव में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और किशोरी की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मधुसूदन महतो की पत्नी बासंती महतो (60) और नगेंद्र महतो की पुत्री काकुली महतो (15) के रूप में हुई है. दोनों घर से बकरी चराने पास के खेत में गई थीं.शाम को मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे में एक मवेशी की भी जान चली गई। काकुली महतो चोड़िन्दा मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल निरामय हेल्थकेयर, गालूडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.

Exit mobile version