Site icon Lahar Chakra

Galudih Accident: गालूडीह बराज के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराज के पास गुरुवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बचे. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. जानकारी के अनुसार क्रेटा कार (संख्या जेएच 01 बी वी 9883) गालूडीह से जादूगोड़ा की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस कर एक पेड़ से टकरा गई.

Exit mobile version