
Galudih. गालूडीह के उलदा स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर 13 से 21 अप्रैल तक नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा का आयोजन जम्मू से पधार रहे जाने माने कथावाचक स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से होगा. 21 अप्रैल को भंडारा के साथ समापन होगा. इसकी तैयारी में मंदिर कमेटी जुट गयी है. रविवार को हिंदू नववर्ष पर माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी.
