Site icon Lahar Chakra

Galudih Police: पुतड़ू टोल प्लाजा के समीप से गालूडीह पुलिस ने अवैध बालू लदा हाइवा किया जब्त

Galudih . घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. अवैध बालू परिवहन के खिलाफ मंगलवार को गालूडीह थाना प्रभारी ने हाइवे पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुतड़ू टोल प्लाजा के समीप अवैध बालू लदा एक हाइवा संख्या जेएच 05 डीयू/ 2912 को जब्त किया गया. हाइवा को जब्त कर पुलिस थाने ले आयी. इधर कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश जिला के निर्देश पर गठित टीम के साथ लगातार बालू माफियाओं के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही है.

Exit mobile version