Site icon Lahar Chakra

GALUDIH: चोरों ने पहले गालूडीह पुलिस को खूब छकाया, फिर बोलेरो छोड़कर फरार

GALUDIH. शनिवार देर रात गालूडीह पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए घंटों परेशान रही. दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से चोर गिरोह किसी चोरी की घटना को अंजाम देने घाटशिला की ओर आ रहे हैं. फिर क्या था गालूडीह पुलिस पुतड़ू टोल प्लाजा से चोरों के पीछे लग गयी. इसकी भनक लगते ही चोर बोलेरो से पायरागुड़ी गांव होकर देवली गांव की ओर भागे. इसके बाद चोर चंद्ररेखा गांव के शिव मंदिर में टक्कर मार दी. फिर चोर गाड़ी छोड़कर रेलवे पटरी की ओर भाग निकले. चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, बोलेरो में कटर, डुप्लीकेट बाल, सब्बल आदि रखे थे. फिलहाल बोलेरो को गालूडीह थाना में जब्त कर रखा गया है. बताया जा रहा है कि दो चोरों को एमजीएम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि, एमजीएम पुलिस द्वारा अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

Exit mobile version