Site icon Lahar Chakra

Gamahria: गम्हरिया के क्रॉस यूनिट- 5 में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Gamahria. गम्हारिया थाना अंतर्गत क्रॉस लिमिटेड यूनिट – 5 में शनिवार को अचानक आग लग गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आग लगी है. वैसे कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जूट में आग लगने से अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि, उन्होंने नुकसान से इंकार किया है. मगर आग की भयावहता को देखकर नुकसान का आंकलन किया जा सकता है.

Exit mobile version