
Saraikela. गम्हरिया में रेल पटरी से बिना सिर और बिना कपड़ों कै बरामद लाश की पहचान कर ली गयी है. इस हत्याकांड को अंजाम देनेवाले आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं. पूरे मामले का सरायकेला पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. महिला की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के नारायण पुर की 65 वर्षीय भवानी कैवर्त के रूप में हुई है. इसका खुलासा मंगलवार को एसडीपीओ सरायकेला समीर सवैया ने प्रेसवार्ता कर किया.
डायन बिसाही के शक में पोतों ने मार डाला
दरअसल, डायन के संदेह में दो पोतों ने अपनी सगी दादी की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया था. जहां से पिछले दिनों गम्हरिया पुलिस ने बरामद किया था. शव बगैर सिर की मिली थी. उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय भवानी कैवर्त को उसके दो सगे पोतों लक्ष्मण कैवर्त (23) और चंदन कैवर्त (20) ने महज इसलिए कर दी कि वह उसकी जान डायन बिसाही कर ले लेगी.
दोनों ने निर्ममता से महिला का सिर काट कर हत्या की और शव को रेलवे लाइन पर लाकर फेंक दिया ताकि यह मामला ट्रैन से कटकर जान देने की साबित हो जाय. बता दें कि यह घटना 29 मार्च की रात की है. रात में हत्या कर शव को यशपुर रेलवे फाटक के पूरब करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाईन की पटरी पर फेंका था. जहां से 30 मार्च की सुबह गम्हरिया पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव को बरामद किया था.
