Lahar Chakra

गम्हरिया में व्यवसाई से मारपीट एवं जबरन पैसा निकालने का मामला से व्यवसाई वर्ग में बना चिंता का माहौल

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत बांके बिहारी कॉलोनी के पास प्रदीप प्रजापति नामक युवक से जबरन पैसा निकालने  एवं एवं एवं मार पीट कर घायल करने का मामला सामने आया है l ज्ञात हो कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत कैलाश नगर के युवकों ने मारपीट की उक्त घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, रात्रि 8:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। प्रदीप कुमार प्रजापति अपने दुकान से घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में लड़कों ने गाड़ी रोक कर मारपीट कर ₹5000 लगभग छिंतन कर ली। आरोपी लगभग सभी युवक शराब के नशे में थे l मारपीट की घटना की प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी को जानकारी दी l पत्नी जब  घटनास्थल पर पहुंची वहां तो युवकों द्वारा पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया। तत्पश्चात पत्नी द्वारा अपने पिता दीनानाथ प्रजापति और भाई को जानकारी दी। पिता और भाई के पहुंचने पर युवकों द्वारा पिता दीनानाथ प्रजापति को मारकर लहूलुहान कर दिया, और भाई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर और गम्हरिया थाना को फोन करके जानकारी दी गई। गम्हरिया थाना के गश्ती जीप घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज कराने हेतु अस्पताल जाने को कहा। जिसको लेकर पूरा परिवार दहशत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मामला थाने में दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार दोषियों पर करवाई करने की मांग कर रहे हैं l
ए के मिश्रा

Exit mobile version